नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाया 61वां जन्मदिन, डाली नाटी, बधाई देने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में नेता, प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उनके सरकारी आवास पर जुटी है। समर्थकों के साथ जयराम ठाकुर ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें लंबे समय से सेवा करने का अवसर दिया, इसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से उन्हें जो प्रेम और सहयोग मिला है, वह उनके लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *