शिमला, सुरेन्द्र राणा: कुल्लू में गत सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित झनियार गांव पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पीडि़तों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि झनियार गांव तक जल्द सडक़ सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों से राहत मिलेगी। सरकार आपदा के समय जनता के साथ खड़ी है।
मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि तांदी गांव में अग्निकांड से जिस तरह से पूरा गांव प्रभावित हुआ था। उस दौरान सरकार ने प्रभावितों की पूरी मदद की थी। ऐसे में तांदी की तर्ज पर झनियार गांव के अग्निकांड प्रभावितों को जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।गांव तक सडक़ बनाने का वादापीडब्ल्यूडी मंत्री ने गांव तक सडक़ सुविधा न होने पर जानकारी दी कि किस तरह से केंद्र से भी सडक़ों को बनाने के लिए पैसा आया है और बंजार की 20 सडक़ों पर करीब 142 करोड़ खर्च होंगे। झनियार गांव तक भी सडक़ पहुंचे इसके लिए भी कार्य किया जाएगा।
