शिमला में बस में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत है और ड्यूटी के बाद निजी बस से घर लौट रही थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने थाना छोटा शिमला में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ नवंबर की शाम को वह एक स्थानीय निजी बस में ओल्ड बस स्टैंड से संजौली लौट रही थी। यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद उक्त व्यक्ति ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
बस में भीड़ होने के कारण युवती तुरंत विरोध नहीं कर पाई। आरोपी तुरंत बस से उत्तर कर मौके से भाग गया, लेकिन घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
