हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में बादलों और खिली धूप के बीच लगातार मौसम अटखेलियां कर रहा है। राज्य में बदलते मौसम के मिजाज के चलते अगले चार दिनों तक फिर से बारिश और अधंड चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 16 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। राज्य के चार जिलों-चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में तेज बारिश सहित अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 मई को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

14 मई को भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। हालांकि 18 और 19 मई से मौसम के साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। इससे राज्य में गर्मी का असर बढऩा शुरू हो जाएगा। लाहुल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *