Exit Poll बिहार में बना रहे NDA सरकार, तेजस्वी का महागठबंधन पिछड़ा, प्रशांत किशोर भी बेअसर

Spread the love

दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही सामने आए विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनतीर दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के अनुसार चुनावों में इस बार हुई बंपर वोटिंग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। एनडीए को 130 से 209 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ रहे महागठबंधन को ठुकरा दिया है। एग्जिट पोल में महागठबंधन को मिनिमम 32 से लेकर ज्यादा से ज्यादा 108 सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की भी बुरी हालत बताई गई है। उन्हें अधिकतम पांच सीटें ही मिलती दिखाई गई हैं। अधिकतर एजेंसियों ने उनका खाता न खुलने के भी संकेत दिए है। पोल डायरी के एग्जिट पोल ने एनडीए को जबरदस्त बढ़त दिखाई है, जिसमें गठबंधन को 184 से 209 सीटें मिलने का अनुमान है। यह संख्या बहुमत के आंकड़े 122 से कहीं ऊपर है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की मजबूती को दर्शाता है। पोल डायरी के एग्जिट पोल में भाजपा को 87-95, जदयू को 81-89, एलजेएपी-आर को 12-16, हम को 5-6 और आरएलएम को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

अगर महागठबंधन की बात करें, तो राजद-कांग्रेस-वाम दलों वाले गठजोड़ को झटका लगता दिख रहा है। पोल डायरी के अनुसार, महागठबंधन को मात्र 32-49 सीटें मिलने का अनुमान है। राजद को 20-27 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस महज 4-8 सीटों पर विजय हासिल करती दिख रही है। वामपंथी पार्टियां 5-9 सीटों तक ही सिमट जाएंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को जातिगत समीकरणों और बेरोजगारी के वादों पर उम्मीद थी, लेकिन एग्जिट पोल में उनकी हार की तस्वीर साफ है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, बिहार की राजनीति में यह बदलाव महिलाओं की बढ़-चढक़र भागीदारी को दर्शाता है। दोनों चरणों में महिलाओं का वोट प्रतिशत 65 से अधिक रहा। फिलहाल 14 नवंबर को वास्तविक मतगणना का इंतजार है। ये एग्जिट पोल बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने वाले संकेत भर हैं। शुक्रवार को जब वोटों की गिनती होगी, तो नतीजे अलग भी हो सकते हैं।

महागठबंधन के लिए उम्मीद की सिर्फ एक किरणएक ऐसा भी एग्जिट पोल सामने आया है, जिसने महागठबंधन की उम्मीदों को जिंदा रखा है। जोर्नो मिरर के एग्जिट पोल में बिहार में महागठबंधन को भारी बहुमत दिया गया है। इसके मुताबिक, महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है। सत्तारूढ़ एनडीए को इस एग्जिट पोल में 100-110 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *