TGT-JBT Bharti : टीजीटी-जेबीटी भर्ती में दो साल की छूट, अब इस आयु वाले भी कर सकेंगे आवेदन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: राज्य सरकार ने टीजीटी और जेबीटी की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट दे दी है। अब 45 साल अधिकतम आयु सीमा के ऊपर 47 साल आयु वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह छूट सिर्फ अप्पर एज लिमिट में दी गई है। वर्तमान सरकार के बनने के बाद हमीरपुर आयोग में सामने आए पेपर लीक मामले के कारण आयोग दो साल तक लगभग भंग रहा था। इसी अवधि के अनुसार अब आयु सीमा में छूट दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभ्यर्थियों की मांग पर यह फैसला लिया था। वर्तमान में टीजीटी के 937 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जबकि जेबीटी के 1000 से ज्यादा पद अभी विज्ञापित होने हैं।

शुक्रवार को शिक्षा सचिव की ओर से डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन को यह पत्र जारी कर दिया गया, जिसकी एक प्रति राज्य चयन आयोग हमीरपुर को भी भेजी गई है। राज्य चयन आयोग को अब अपने ऑनलाइन फॉर्मेट पर आयु सीमा में बदलाव करना है, ताकि 47 साल अधिकतम आयु वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकें।टीजीटी के आवेदन चल रहे, जेबीटी के पद अभी विज्ञापित होंगेराज्य चयन आयोग ने सबसे पहले टीजीटी के 937 पदों को विज्ञापित किया है। इसमें आट्र्स के 425, नॉन मेडिकल के 343 और मेडिकल के 169 पद हैं। इनके लिए आवेदन करने की तारीख 30 मई, 2025 से तीन जुलाई, 2025 तक है। यह भर्ती राज्य सरकार के नए भर्ती नियमों और कार्मिक विभाग की नई नीति के तहत होगी। टीजीटी के बाद राज्य चयन आयोग जेबीटी के पदों को विज्ञापित करेगा। टीजीटी भर्ती के लिए भी आवेदन आने के बाद हालांकि अभी कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट लेने के लिए सी डेक जैसी एजेंसी के साथ एमओयू होने जा रहा है।

बद्दी नया ब्लॉक एलिमेंटरी एजुकेशन ऑफिस बना

सरकार ने बद्दी में नया ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिस बनाया है। कैबिनेट में फैसले के बाद रामशहर एलिमेंट्री एजुकेशन ब्लॉक का पुनर्गठन कर इसे बनाया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार इस कार्यालय में ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर के अलावा सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 का एक पद, सीनियर असिस्टेंट के तीन, क्लर्क के पांच और चपरासी तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद क्रिएट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *