हिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 HPAS और IAS अधिकारियों के तबादले व अतिरिक्त कार्यभार का किया आदेश जारी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तबादले/नियुक्तियां इस प्रकार हैं:1. गुस्मार सिंह (IAS 2020) – जवाली (कांगड़ा) में एसडीएम (सिविल) के पद से स्थानांतरित होकर अब मंडी में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (DRDA) के रूप में नियुक्त।2. रोहित राठौर (HPAS 2008) – अब मंडी नगर निगम के आयुक्त पद पर नियुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-cum-DRDA निदेशक पद के साथ।3. अपराजिता चंदेल (HPAS 2019) – हमीरपुर की सहायक आयुक्त से स्थानांतरित होकर अब सलूणी (चंबा) की एसडीएम (सिविल) नियुक्त।4. लक्ष्मण सिंह कानेट (HPAS 2022) – गोहर से स्थानांतरित होकर अणी (कुल्लू) के एसडीएम (सिविल) नियुक्त। गोहर के तहसीलदार को कार्यभार से मुक्त किया गया।5. नरेंद्र सिंह (HPAS 2023) – धर्मशाला (कांगड़ा) के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से स्थानांतरित होकर जवाली (कांगड़ा) के एसडीएम नियुक्त।6. हिमानी (HPAS 2024) – छौहारा (शिमला) की ब्लॉक विकास अधिकारी-सह-सहायक आयुक्त (विकास) नियुक्त।7. अनुभव तंवर (HPAS 2024) – चंबा में बीडीओ-सह-सहायक आयुक्त (विकास) नियुक्त।8. कार्तिकेय डोगरा (HPAS 2024) – ननखड़ी (शिमला) में बीडीओ-सह-सहायक आयुक्त (विकास) नियुक्त।9. करनवीर सिंह (HPAS 2024) – कुफरी (शिमला) में बीडीओ-सह-सहायक आयुक्त (विकास) नियुक्त।10. नेहा नेगी (HPAS 2024) – संगड़ाह (सिरमौर) में बीडीओ-सह-सहायक आयुक्त (विकास) नियुक्त।11. योगेश कुमार (HPAS 2024) – पांगी (चंबा) में बीडीओ-सह-सहायक आयुक्त (विकास) नियुक्त।

अतिरिक्त कार्यभार दिए गए अधिकारी:1. राजीव ठाकुर (HPAS 2020) – वर्तमान में डिप्टी सेक्रेटरी, एचपी राज्य चयन आयोग, हमीरपुर। अब उन्हें सहायक आयुक्त से डिप्टी कमिश्नर, हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।2. तहसीलदार, गोहर – अब उन्हें एसडीएम (सिविल), चच्योट (मंडी) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *