शहीद की अंतिम यात्रा में इंदिरा गांधी के नारे लगाना निंदनीय : कमल शर्मा

Spread the love

शहीद की अंतिम यात्रा में इंदिरा गांधी के नारे लगाना निंदनीय : कमल शर्मा

शहीद पवन जरियाल की अंतिम यात्रा में लगाए गए इंदिरा गांधी जिंदाबाद के नारे के लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खास बात ये है कि नारे लगाने वाले लोगों के पीछे उप मुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर अध्यक्ष सुरजीत राणा युवाओं को इशारा करते दिखाई दे रहे हैं।
इस पूर्व घटनाक्रम को लेकर शाहपुर से भाजपा नेता और पूर्व कार्यसमिति के सदस्य कमल शर्मा ने कहा कि शहीद की अंतिम यात्रा में इस तरह के नारे लगाना गलत बात है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी को अपनी राजनीति चमकाने की चिंता है। शहीद की अंतिम यात्रा में इस तरह के नारे लगाना किसी भी को शोभा नहीं देता है। जब इस तरह के नारे लगाए जा रहे थे तो उप मुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने भी इसका विरोध नहीं किया। इससे स्पष्ट होता है कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी और कांग्रेस के बड़े नेता का हाथ है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कांग्रेस के इस दोहरे चेहरे को बेनकाब किया जाएगा भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों रवि दत्त शर्मा, अशोक विशिष्ट, सीमा चौधरी, जिला महामंत्री राकेश चौहान, भाजपा नेता मनजीत कुमार,अरुण कौशल, जन्म सिंह, सुदेश कपूर, राकेश शर्मा आदि ने कडे शब्दों में ऐसे मौके पर राजनीति करने के लिए कॉंग्रेस पार्टी की निंदा की, और कॉंग्रेस पार्टी को आमजन सहित शहीद के परिवार से माफी मांगने को कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *