पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा: सहकार भारती का मत्स्य पालन सहकारी सभाओं का प्रथम अधिवेशन ज्वाली , तहसील नूरपुर में संपन्न हुआ। सहकार भारती के मत्स्य प्रकोष्ठ का कार्य देख रहे तिलक रिपोत्रा ने बताया कि अधिवेशन में पूरे प्रदेश से मत्स्य सहकारी सभाओं ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सहकारिता और सहकारी सभाओं का महत्व समझाया। प्रान्त अध्यक्ष राजेश कुमार ने सहकार भारती व सहकारिता, संगठन प्रमुख विवेक वशिष्ठ ने सहकारी सभाओं के गठन और प्रदेश सरकार की योजनाओं, मत्स्य प्रकोष्ठ प्रमुख जयंती भाई केवट ने मत्स्य पालन सभाओं को कार्यविधि, हिमाचल पदेश मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रभारी राजीव मेहरा ने प्रधान मंत्री मत्सय संपदा योजना, राष्ट्रीय सह प्रमुख जयदीप पाटिल और राम दास सघेय ने केन्द्र सरकार की स्कीमों, व काम के महत्व पर जोर दिया ।
अधिवेशन में विभिन्न सत्र आयोजित हुए तथा पूर्व जिला, पार्षद योग राज ने इसकी अध्यक्षता की । अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री संजय वर्मा , कोषाध्यक्ष राजेंद्र जगोता, विभाग संगठन प्रमुख आशीष शर्मा नूरपुर जिला मंत्री रवि कटोच भी शामिल रहे। इसमें प्रदेश की विभिन्न मत्स्य सहकारी सभाओं से जुड़े सहकार बंधुओं ने भाग लिया ।
