आप के वनीत धीर बने मेयर, बलवीर सिंह बिट्टू ढिल्लों चुने गए सीनियर डिप्टी मेयर

Spread the love

जालंधर, सुरेन्द्र राणा: जालंधर में आम आदमी पार्टी के वनीत धीर मेयर चुन लिए गए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर बलवीर सिंह बिट्टू ढिल्लों और डिप्टी मेयर पद के लिए मलकीत सिंह को चुन लिया गया है। इस दाैरान आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और विधायक बलकार सिंह भी मौजूद रहे।

प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने जो फतवा दिया था उसी के तहत मेयर का चुनाव हुआ और अब नया हाउस लोगों के काम करवाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *