हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में छाया कोहरा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। एक सप्ताह बाद प्रदेश का मौसम बिगड़ा है। लाहौल सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी हुई, मैदानों में कोहरा छाया रहा, जबकि राजधानी शिमला में शाम के समय बूंदाबांदी हुई।

इससे प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है। रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रोें में शनिवार को सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा।

रविवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऊना में शनिवार को ट्रेनें ढाई से तीन घंटे देरी से पहुंचीं। अधिकांश मैदानी जिलों में सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली। शाम को चार बजे फिर कोहरा छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *