चंडीगढ़ में मेघनाद के पुतले को आग लगाने वाले युवक गिरफ्तार, रावण को जलाने की थी प्लानिंग

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में शहर का सबसे ऊंचा 90 फीट का रावण का पुलता लगाया गया था। दशहरा एक दिन पहले रात करीब 2 बजे कुछ शरारती तत्वों ने मेघनाद के पुतले को आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित पुतले को आग लगाने के बाद भाग गए थे। आरोपित घटना को अंजाम देने के लिए हरियाणा नंबर की फार्च्यूनर पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर उसी कार से फरार भी हो गए थे।

चंडीगढ़ पुलिस ने मेघनाद के पुतले को फूंकने वाले आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक युवक विदेश में सैटल है। आरोपितों के खिलाफ सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आइपीसी की धारा 435, 188, 34 के तहत केस दर्ज किया था।

गिरफ्तार दोनों आरोपित युवक हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाले हैं। इनमें से एक आस्ट्रेलिया में रहता है।पुलिस दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी और इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपितों से इस बात का पता लगाया जाएगा कि उन्होंने पुतले को क्यों और किसके कहने पर आग लगाई थी। बता दें कि आरोपितों ने मंगलवार देर रात 1.40 बजे घटना को अंजाम दिया था।

इस में मामले में सेक्टर-46 स्थित श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के प्रधान नरेंद्र भाटिया की शिकायत पर सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज किया है। इस दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी में भागते हुए आरोपितों की हरियाणा नंबर की फार्च्यूनर के नंबर के आखिरी दो अंक 3 और 7 नोट कर लिया था। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अलग-अलग कई नंबर की जांच कर पुलिस आखिरी में आरोपित की असली गाड़ी नंबर एचआर 26सीजी 3137 तक पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *