शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का दूसरा चरण कल 18 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।21 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। बजट सत्र के दूसरे चरण में 13 बैठकें आयोजित होंगी। सत्र के दौरान 834 प्रश्न सदन में उठेंगे जिसमें 665 तारांकित और 169 आतंरिकविधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठनिया ने सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने का सत्तापक्ष और विपक्ष से आग्रह किया है।कुलदीप सिंह पठनिया ने कहा कि बजट सत्र के दुसरे चरण की शुरुआत 18 मार्च से राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा कर साथ शुरू होगी।18 से 20 मार्च तक धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और 20 मार्च को मुख्यमंत्री चर्चा का जवाब देंगे।21 मार्च को सदन में मुख्यमंत्री वित्तीय वर्ष 2026- 27का बजट पेश करेंगे।23 से 25 तक बजट अनुमानपर चर्चा होगी जबकि 27 से 30 मार्च तक बजट अनुदान मांगो पर चर्चा होगी। सत्र के दौरान नियम 62 के अंतर्गत 8, नियम 102 के तहत 3 और नियम 130 के तहत 5 विषयों पर सदन में चर्चा होगी।
