इन मांगो को लेकर आज से डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर…

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के डॉक्टर आज से डेढ घंटे की हड़ताल पर चले गए है. यह हड़ताल 9 बजें से शुरू हो गई हैं. मांगे न माने जाने पर डॉक्टर हड़ताल पर है. डॉक्टर स्वास्थ्य निदेशक के खाली पड़े पद को आईएएस अधिकारी के बजाए डॉक्टर कैडर से भरने, डॉक्टर्स के प्रसाशनिक पदों पर सेवा विस्तार न करने की मांगो सहित अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों के ग्रेड पे को अदा करने की मांग कर रहे है.

चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कैंथला ने बताया कि उक्त मांगो के अलावा भी नए वेतन आयोग में चिकित्सकों को 4-9-14 को टाइम स्केल बहाल करना, विशेषज्ञ स्नातकोतर चिकित्सकों भत्ते की राशि को बढ़ाना, मेडिकल कालेजों में सेवाएं दे रहे फैकल्टी मैंबर्स को भी अकादमिक भता देना आदि मांगे भी शामिल है. डॉक्टरों का कहना है कि फरवरी महीने में जो चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया था. उसके बाद गठित की गई कमेटी का कोई भी ठोस परिणाम सामने नही आए है परिणामस्वरूप डॉक्टरों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *