सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को किया याद।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोकनिर्माण मंत्री ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी महान नेता थी। उन्होंने देश जब विकास की गति पकड़ रहा था तो कई कानून लाकर सुधार किए लैंड रिफॉर्म बैंको का राष्ट्रीयकरण किया। उनके लाए रिफॉर्म का फायदा आज हो रहा था। उन्होंने अपने जीवन का बलिदान देश की एकता और अखण्डता के लिए दिया। उन्होंने कहा था कि उनके खून का एक एक कतरा देश के काम आएगा।

वाइल्ड फ्लावर हॉल को सरकार के अधीन लेने सवाल पर सीएम ने कहा कि प्रदेश की संपदा को नुकसान न हो इसका यह सरकार का दायित्व है। सरकार 22 सालों से इस लड़ाई। को लड़ रही है। कोर्ट ने हमारे हक में फैसला सुनाया है

उसके बाद कल सरकार ने उसे अधिग्रहण किया लेकिन कोर्ट ने इस पर स्टे लगाया है। अब मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को है। सीएम ने कहा कि राज्य के पास हाइड्रो और पर्यटन है सरकार दोनो में अपने हक़ की लड़ाई लड़ रही है। लीज के बाद प्रदेश को एक पैसा नही मिला है। हम अपनी संपदा को लूटने नही देंगे। सरकार कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी। यह प्रदेश के लोगों का अधिकार है उसे लेकर रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *