शिमला से अमृतसर के लिए हवाई सेवा शुरू, सांसद सुरेश कश्यप ने दिखाई हरी झंडी।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला से अमृतसर के लिए फ्लाइट की शुरुआत हो गई है। फ्लाइट को आज सांसद सुरेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन आज शिमला से 12 यात्रियों ने सफर किया। फ्लाइट सुबह साढ़े नौ बजे शिमला के जुब्बडहट्टी से रवाना होगी।

इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि दिल्ली से शिमला फ्लाइट के बाद अब अमृतसर शिमला फ्लाइट भी शुरू हो गई है। इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश और शिमला को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह शिमला हवाई अड्डे की लंबित मांग थी जो कि अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस हवाई अड्डे का विस्तारीकरण भी किया जाएगा। जिससे इसमें सुविधा बढ़ेगी।

शिमला हवाई अड्डे में अब हवाई जहाज की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है, जो कि अच्छे संकेत है। अमृतसर, दिल्ली, धर्मशाला एंव कुल्लू, इस प्रकार काफी स्थानों के साथ अब शिमला की कनेक्टिविटी भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस डायनेमिक रेट के हिसाब से कुछ सीटों पर अच्छे रेट दे रही है, पर अंतिम सीटें कुछ ज्यादा ही महंगी है। इस विषय को लेकर भी हम केंद्र को अपने सुझाव प्रेषित करेंगे और लोकसभा सत्र के दौरान भी इन टिकटों के पैसे कैसे कम हो सके उसके ऊपर भी चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *