शिमला, सुरेंद्र राणा; शिमला के धामी के नजदीक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। घटना शनिवार करीब एक 11 बजे की है। बिल्डिंग गिरने की वीडियो भी सामने आई है। घटना के दौरान बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पाकर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
घटना शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर धामी की है। बिल्डिंग में लॉ यूनिवर्सिटी घंडल के स्टूडेंट रहते थे। एक हफ्ते पहले बिल्डिंग में दरारें आ गई थीं। खतरे को देखते हुए बिल्डिंग खाली करा दी गई थी।
