पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं के चरमराने के लगाए आरोप, बोले कांग्रेस सरकार से जनता के साथ उनके कार्यकर्ता भी नाराज

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रदेश की वर्तमान प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए वर्तमान सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है।

पूर्व बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर। मोर्चे पर फैल है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जांच के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की अस्पतालों में भी कमी है। राजीव सैजल ने कर्सना लैब के बंद पढ़ने के कारण आई स्वास्थ्य जांच में दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी सरकार ने उनकी बकाया राशि की व्यवस्था की है लेकिन आने वाले दिनों में यह भी एक बड़ी दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा डॉ राजीव सैहजल ने स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों का भी मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता तो परेशान और त्रस्त है। कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता भी दुखी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेएर योजना का भी यह सरकार गला घोंट रही है। 1782 करोड़ की मदद केंद्र से मिली लेकिन ये सरकार गलत नेरेटिव पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि माहोल सरकार के खिलाफ है लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।

राजीव सैजल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के अंदर कुछ भी ठीक नहीं है मंत्रियों और मुख्यमंत्री के बीच संवाद भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि JOA-IT मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केवल एक पक्ष के लोगों को पोषित करने का काम कर रहे है। जहां देश के प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विश्वास विचारधारा पर काम कर रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश में स्थिति इसके बिलकुल उलट नजर आ रही है।

वन्ही अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश के लोगों को दर्शन करवाने के लिए बीजेपी विशेष व्यवस्था करवाने जा रही है। राजीव सहजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प शक्ति से ही राम मंदिर का निर्माण हो पाया है। आज देश के साथ पूरा प्रदेश राममय है।

राजीव सहजल ने कहा कि 25 जनवरी से 26 मार्च तक प्रदेश के लोगों को प्रभु श्री राम दर्शन के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका कुल पन्द्रह सौ शुल्क रहेगा। इसके तहत लोगों को अयोध्या में अन्य स्थलों के भ्रमण की व्यव्स्था की गई है। मंदिर के निर्माण से पूरे देश में लोगों में काफी उत्साह है। शिमला में भी राम के रंग में रंग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *