मानसा कोर्ट में सिद्धू मूसेवाला मर्डर की सुनवाई:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 24 आरोपी हुए पेश; अगली तारीख 5 अक्टूबर तय

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में 25 नामजद आरोपियों की मनसा अदालत में पेशी थी। इनमें से 24 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। जबकि जग्गू भगवान पुरिया को अदालत में पेश नहीं किया गया। इस केस की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

सभी आरोपियों को फिजिकली किया जाएगा पेश
​​​​​​​एडवोकेट सतिंदर पाल सिंह मित्तल ने बताया कि आज सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में जग्गू भगवान पुरिया को अदालत में पेश नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पिता भी केस के संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए आए हुए थे। वहीं, उन्होंने बताया कि मानसा पुलिस सचिन बिश्नोई को पंजाब लाने का प्रयास कर रही है।

जिसके बाद इन सभी आरोपियों को फिजिकली रूप से कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद केस का अगला चालान फ्रेम होगा और आगामी कार्रवाई शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *