मत्याना में कांग्रेस की बैठक में कुलदीप सिंह राठौर और विदित चौधरी

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के मत्याना में कांग्रेस की अहम बैठक: एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर और सह-प्रभारी विदित चौधरी ने किया केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

Spread the love

​रिपोर्ट: प्रियंका जस्टा (पंजाब दस्तक)
​ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मत्याना क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी विदित चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की।
​इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बीसीसी) संजय शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के कई निर्वाचित प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया।


​मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आक्रोश और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा
​बैठक के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा देखने को मिला। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर (SIR) के नाम पर देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने के गंभीर षड्यंत्र की कड़ी निंदा की गई। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला करार देते हुए मांग की कि इस अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कृत्य के लिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत उनके पद से हटाया जाए।
​बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे गूंजाए।


​प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद
​इस विरोध प्रदर्शन और बैठक में ममता ठाकुर, टेकचंद, शीतल, संगीता, रंजना, मंजू, कृष्णपाल, दीवान चंदेल, इंद्र सिंह कंवर, संदीप शर्मा, निशांत, बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा, रोशन लाल, माहेश्वरी देवी, लाल चंद, रंजीत कंवर, रविंद्र कंवर, रीना कश्यप और चेतराम शर्मा सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​देखते रहें सच की आवाज़, आपकी आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *