बिलासपुर के पूर्व MLA बंबर ठाकुर को अज्ञात लोगों ने मारी गोलियां, शिमला रेफर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर शुक्रवार को फायरिंग हुई। इसमें बंबर ठाकुर के साथ उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) भी घायल हुए हैं। बंबर ठाकुर को एक और पीएसओ को 3 गोलियां लगीं हैं।इससे दोनों का काफी खून बहा। बंबर ठाकुर को आईजीएमसी शिमला तो पीएसओ को बिलासपुर एम्स में रेफर किया गया। डॉक्टर महेश के मुताबिक बंबर खतरे से बाहर हैं। गोली अभी अंदर ही है। उनके जरूरी टेस्ट करवाएं जा रहे हैं।

ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें 4 आरोपी कैद हुए हैं। एक आरोपी गोली मारता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।बंबर ठाकुर पर एक साल पहले भी हमला हुआ था। तब उनका एक दांत टूटा था। हालांकि बाद में मुख्य आरोपी को गोलियां मारी गई थीं।

जानकारी के मुताबिक दोपहर के वक्त बंबर ठाकुर पत्नी को चंद्र सेक्टर में मिले सरकारी आवास में समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर 10 से 12 राउंड फायर कर दिए। इसमें बंबर, उनके पीएसओ संजीव और समर्थक विशाल घायल हो गए।तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया। यहां से बंबर और संजीव को अलग-अलग अस्पताल में रेफर किया गया।

सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि उन्होंने बंबर ठाकुर से बात की है।बंबर ने एम्स बिलासपुर के बजाय आईजीएमसी शिमला आने की इच्छा जाहिर की है। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर डीसी को निर्देश दिए कि बंबर को शिमला रेफर किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को गोली चलाने वालों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *