शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश में होली पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में मंत्रियों और कांग्रेस वर्कर के साथ होली मनाई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह सहित दूसरे मंत्रियों ने ओक ओवर पहुंच कर मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ होली खेली।
सीएम सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के साथ होली मनाई। इस दौरान राजभवन में नाटी डाली गई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर भी सुबह से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने होली मनाई और नाटी डाली।
