बर्फ हटाने के लिए शिमला में पहली बार इस्तेमाल होगा कैल्शियम क्लोराइड

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में अभी तक बर्फबारी देखने को नहीं मिली है लेकिन लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी होने पर उससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इसी दिशा में आज लोक निर्माण विभाग द्वारा पहली बार शिमला के आरटीओ के पास कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन प्लांट स्थापित किया है जिसका लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुभारंभ किया। बर्फबारी होने पर सड़कों में कैल्शियम क्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा जिससे बर्फ तुरंत पिघल जाएगी।

लोक निर्माण मंत्री लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कें बर्फ़ से जाम हो जाती हैं और बर्फ को हटाने के लिए भी काफ़ी पैसे खर्च हो जाते हैं जिसमें भरष्टाचार भी होता है इससे निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है जिसके छिड़काव से बर्फ़ तुरंत पिघलेगी और पैसे की बजत के साथ साथ भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। शिमला के बाद लोक निर्माण विभाग इस तरह के प्लांट अन्य बर्फबारी वाले स्थानों में भी स्थापित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *