नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पीछे PM मोदी की सोच, देश की महिलाओं को मिलेगी सम्मान जगह- जयराम ठाकुर • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की घोषणा पर जनता को नहीं विश्वास- जयराम ठाकुर-

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह अधिनियम देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाएगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण स्थान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक मील का पत्थर साबित होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस कानून के लागू होने से लोकतंत्र और मजबूत होगा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से नीतियों में संतुलन और संवेदनशीलता आएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कदम आने वाले समय में देश की सामाजिक और राजनीतिक दिशा को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने जिला मंडी के सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती के मर्डर को क़ानून व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति नहीं कर रहा। विपक्ष को सरकार से पूछकर मुद्दे नहीं उठाने हैं। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था तारतार हो चुकी है। पुलिस क़ानून व्यवस्था की बजाय दूसरे कामों में व्यस्त है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कि हिमाचल दिवस पर की गई घोषणाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा।जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर न तो विपक्ष को विश्वास है और न ही राज्य की जनता को। उन्होंने कहा कि सदन में भी मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की, उन पर आज तक कोई काम नहीं किया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को हर फ़ैसला जल्दबाज़ी में लेते हैं। इसके बाद उन्हें अपने फैसलों को वापस लेना पड़ता है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जिला किन्नौर की महिलाओं के लिए 1500 रूपए प्रतिमाह देने की घोषणा की। इसमें भी पात्रता के अलग-अलग मापदंड तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की थी, तो उसमें ऐसे मापदंडों की कोई बात नहीं थी। मुख्यमंत्री ने पहले भी जिन इलाकों में महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की,वह सिर्फ़ लोकसभा चुनाव के आसपास ही दी गई। इसके बाद वहां भी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की निधि नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह केवल झूठ बोलने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *