गायक मास्टर सलीम पहुंचे गीता मंदिर, बोले- पिछले दिनों गलती हुई, माफी मांगने आया हूं

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: विवादों में घिरे मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम शुक्रवार शाम मॉडल टाउन के गीता मंदिर पहुंचे और उन्होंने विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर पहुंचे मास्टर सलीम ने कहा कि पिछले दिनों उनसे जो भी गलती हुई है उसके लिए वह माफी मांगने आए हैं।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें हिंदू नेताओं व पुजारी ने माफ भी कर दिया। सलीम कुछ दिन पहले माता चिंतपूर्णी दरबार में माफी मांगने पहुंचे थे और क्षमा याचना की थी। नकोदर कार्यक्रम में मंच से माता चिंतपूर्णी के पुजारियों को लेकर दिए बयान के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया था। इसकी भूल बख्शाने वह माता के दरबार में नतमस्तक हुए थे। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और मां के सामने माफी भी मांगी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *