ब्यूरो चीफ, सुरेंद्र राणा पंजाब दस्तक
मानसा (पंजाब दस्तक):
पंजाब में नशे की गंभीर समस्या और एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा और करारा निशाना साधा।
”जन्मदिन मनाकर आए मान साहब ने आज एक अच्छा काम किया”
अमित शाह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए चुटकी ली और कहा:
”आज सुबह ही भगवंत मान जी ने बर्थडे मनाकर जब आए, तब एक अच्छा काम किया कि इस केस की जांच सीबीआई (CBI) को दे दी।”
पंजाब की जनता से वादा: “पाताल से भी ढूंढ लाएंगे आरोपी”
पंजाब की जनता को भरोसा दिलाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने सख्त लहजे में कहा:
”मैं पंजाब की जनता से वादा करना चाहता हूँ कि हमें जो केस सौंपा गया है, उसमें जो भी आरोपी होगा—चाहे वह कितना भी बड़ा और रसूखदार क्यों न हो—उसे पाताल से भी ढूंढकर कानून के हवाले करेंगे और अदालत (गॉड की शरण) तक पहुँचाएंगे।”
मुख्यमंत्री को नसीहत: “आपसे नहीं बन पाएगा, बाकी दो केस भी CBI को सौंपें”
राज्य में पैर पसार चुके नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए अमित शाह ने कहा कि आज पंजाब के गाँव-गाँव तक नशे और चिट्टे का काला व्यापार पहुँच चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए अपील की:
”आपसे कानून-व्यवस्था नहीं संभल पा रही है, आपसे नहीं बन पाएगा! इसलिए पीड़ित परिवारों की माँग को देखते हुए बाकी के दो मामले भी तुरंत सीबीआई के हवाले कर दिए जाएँ।”
120 दिनों का अल्टीमेटम और कल दोपहर 12 बजे से CBI का एक्शन
गृह मंत्री ने पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए 120 दिनों का कड़ा समय दिया है। साथ ही यह साफ कर दिया कि कल दोपहर 12 बजे से सीबीआई की टीम मैदान में उतरकर अपने काम की शुरुआत कर देगी और इसके नतीजे भी जल्द जनता के सामने आने लगेंगे।
देखते रहें — ‘पंजाब दस्तक’ (सच की आवाज़)
