कांग्रेस बनाएगी मिशन 2027 का रोडमैप, कांगड़ा में जुटेंगे हिमाचल-पंजाब-जम्मू कश्मीर के जिलाध्यक्ष

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा : कागड़ा से कांग्रेस अपनी भविष्य की राजनीति का नया अध्याय लिखने जा रही है। विधानसभा चुनाव 2027 को लक्ष्य बनाकर पार्टी ने मिशन 2027 का ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए कांगड़ा को अपना मुख्य केंद्र चुना है। आगामी 21 से 30 अप्रैल तक चलने वाले एक विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के संगठन को धार देगी। इस प्रशिक्षण शिविर की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी सहित कई राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शिरकत करेंगी। जानकारी के अनुसार, शिविर के दूसरे चरण यानी 25 अप्रैल के बाद राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कांगड़ा में हो रहे इस आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि कांगड़ा ही वह भूमि है जहां से पूरे प्रदेश की राजनीति का रुख तय होता है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने इस आयोजन की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी अब एक सुविचारित योजना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यह 10 दिन केवल प्रशिक्षण के नहीं, बल्कि संगठन के भविष्य की नींव रखने के होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *