आपदा के बीच CM सुक्खू ने पेश की मिसाल, अपने सभी निजी बैंक खाते से दान की 51 लाख रुपए की राशि

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा से उबर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मिसाल पेश की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने तीनों निजी खाते से 51 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष- 2023 में दान कर दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को यह चेक दिया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के इस वक्त जब छोटे बच्चे भी अपनी गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष में दान दे रहे हैं. तो ऐसे में उन्होंने भी सोचा कि वे भी हिमाचल प्रदेश में आपदा से उबर रहे प्रदेश की मदद करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने अपने तीनों खाते देखने के बाद यह राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के दौरान भी उन्होंने कोरोना काल में अपने में वेतन दान दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *