सोमवार को 2 के बजाए सुबह 11 बजे सीएम पेश करेंगे बजट, शनिवार को नहीं लगेगी विधानसभा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब 17 मार्च को सुबह 11 बजे आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगे। विधायकों के आग्रह पर विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने इसका समय बदला है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से मुख्यमंत्री ने दोपहर 2 बजे बजट प्रस्तुत करना था। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि कुछ सदस्यों की आपत्ति के बाद सुबह बजट पेश करने का समय बदला है। हिमाचल में हर बार सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होती है। इसी वजह से 17 मार्च को सोमवार की वजह से दो बजे ही बजट पेश किया जाना था। मगर अब समय बदला गया है।

स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि कुछ सदस्यों की आपत्ति के बाद सुबह बजट पेश करने का समय बदला है। हिमाचल में हर बार सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 से शुरू होती थी विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पहले के शेड्यूल के हिसाब से शनिवार को भी विधानसभा लगनी थी। मगर शुक्रवार को होली की छुट्टी के कारण सदस्यों ने शनिवार को विधानसभा सत्र टालने का अनुरोध किया। इसे देखते हुए शनिवार को विधानसभा में छुट्टी रहेगी। वीरवार शाम को सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *