पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह का कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया जन्मदिवस, कांग्रेस नेताओं ने चित्र पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का आज जन्म दिवस है। उनके जन्म दिवस को कांग्रेस विकास दिवस के रूप में मना रही है।इस मोके प्रदेश भर में कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम शिमला के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व अन्य नेताओं नेताओं ने वीरभद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ओर उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्मदिन है और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए प्रदेश भर से यहां लोग आए उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में विकास करवाया है और आज  उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

वंही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में  डॉ वाई एस परमार ओर वीरभद्र सिंह ही दो ऐसे नेता रहे जो अपनी छाप छोड़ गए है। वाईएस परमार हिमाचल निर्माता के नाम से जाने जाते है वही वीरभद्र सिंह विकास पुरष रहे वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होने पूरे प्रदेश को आकार दिया और सभी क्षेत्रों में समान विकास करवाया। उन्होंने कहा की ऐसा दौर भी आया ज़ब होलिलॉज से पार्टी को चलाया। हिमाचल की भावनात्मक एकता बनी रहे इसके लिए उन्होंने अनेकों कार्य किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो उन्होंने विकास करवाया है उसे कभी नहीं भूला जा सकता है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही रिज पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने जो शिक्षण संस्थान और भवन बनाए हैं उनके नाम भी वीरभद्र सिंह के नाम पर रखे जाएंगे।

इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली जयंती है। उनका जन्मदिन पूरे  पूरे प्रदेश भर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता था ओर होलीलोज में बधाई देने के लिए गाजे बाजे के साथ लोग पहुचते थे लेकिन अब वह हमारे बीच में नहीं है। लेकिन उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की आवश्यकता है उन्होंने पूरे प्रदेश का विकास कराया। वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश को एक माला में पिरोने का काम किया। उनके द्वारा किए गए विकास को पूरा प्रदेश हमेशा याद रखेगा। उनके राजनीती के अपने सिद्धांत थे जिन वह आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *