शिमला, सुरेन्द्र राणा:आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि* है। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। हर साल ये दिन शहीदी दिवस’ और ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। नगर निगम शिमला द्वारा छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री *कर्नल धनीराम शांडिल, जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा और महापौर सहित कई गणमान्य लोगों ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता व अखंडता की शपथ ली।
इस मौके पर कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि
कांग्रेस पार्टी में आजादी से पहले और बाद में भी नेताओं के सर्वोच्च बलिदान के उदाहरण मिलते हैं। दो प्रधानमंत्री ऐसे रहे जिन्होंने देश के लिए जीवन का बलिदान दिया। राजीव गांधी के सद्भावना और विकास के दृष्टिकोण को देश हमेशा याद रखेगा। उनके दूरदर्शी विचार आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। राजीव गांधी का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध लड़ने और एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है, इसलिए हर साल इस अवसर पर एकता व अखंडता की शपथ ली जाती है।
