भगवंत मान सरकार’ द्वारा पंजाब की मंडियों में बाहरी राज्यों से धान की खरीद करना पंजाब के किसानों के साथ धोखा: विपुल त्यागी

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: आज पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यालय सेक्टर 37ए चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी और पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। वे पंजाब के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए नाटक रचकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को सबक सिखाने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पराली की समस्या को हल करने के लिए केंद्र सरकार के पैसे का सही तरीके से इस्तेमाल करने में विफल रही है। केंद्र के फंड के इस्तेमाल में बड़े घोटाले की खबरें आ रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। भगवंत मान सरकार पराली की समस्या को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और न ही इस सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे किए हैं।

उन्होंने मांग की कि मान सरकार पंजाब में किसानों को कितनी मशीनें मुहैया कराई, इसके भी सरकारी आँकड़े जनतक करे। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीनरी देने में भी किसानों के साथ पक्षपात की खबरों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बंद की गई मंडियों में दोबारा खरीद शुरू नहीं की गई है, जिसके कारण किसानों और आढ़तियों में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के खिलाफ भरी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब की कुछ मंडियों से धान की खरीद बंद कर दी गयी है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार बाहरी राज्यों से पंजाब में धान खरीदकर पंजाबियों के साथ धोखा कर रही है।

उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियों से धान की लिफ़्टिंग न होने के कारण मंडियों के हालात खराब हो रहे हैं। उन्होंने ‘भगवंत मान’ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरा पंजाब ज़हरिली धुंध की मोटी चादर कोई लपेट में आ गया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार को हमारे किसानों और पंजाबियों की कोई चिंता नहीं है।

मुख्यमंत्री अपने बॉस अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए दूसरे राज्यों में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में लग गए हैं और पंजाब के खजाने का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के खजाने का पैसा बर्बाद करने के बजाय इसका इस्तेमाल पराली की समस्या और किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर साल पराली प्रबंधन के लिए पंजाब सरकार को 350 करोड़ रुपये भेज रही है। पिछले 2 साल में 700 करोड़ रूपये केंद्र की और से पंजाब आए हैं और किसान आज भी पराली जलाने को मजबूर हैं।

उन्होंने बताया की केंद्र सरकार ने टोयोटा कंपनी से पराली से बनने वाली इथेनॉल से चलने वाली इनोवा भी लॉन्च करवाली है, लेकिन पंजाब की भ्रष्ट कानून व्यवस्था के कारण कोई भी पंजाब में पराली से इथेनॉल बनाने का प्लांट लगाने को तैयार नहीं है। ग्रीन ट्रिब्यूनल के मुताबिक पराली प्रबंधन का काम पंजाब सरकार का है, किसानों का नहीं।

पंजाब सरकार के दूसरे राज्यों में व्यस्त होने के कारण पंजाब का किसान पराली जलाने को मजबूर है । केजरीवाल साहब ने किसान को बदनाम करने का काम किया है और इसका समाधान नहीं किया। कृषि के मुद्दे पर आप सरकार बुरी तरह विफल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार से अनुरोध किया कि पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करे, किसानों से किए गए सभी वादे पूरे करें। उन्होंने गुलाबी सुंडी, मोहलेधार बारिश व बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को पचास हजार रुपये प्रति एकड़ और खेत मजदूरों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि धान पर एमएसपी खत्म होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और फसलों पर एमएसपी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है, न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. जो कि आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसान मोर्चा पंजाब के किसानों के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा। विपुल त्यागी ने जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी किसान मोर्चा की ओर से जिला स्तर पर कबड्डी मैच आयोजित किए जाएंगे, विजेता टीमों को केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा, जतिंदर सिंह अठवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, एडवोकेट डीएस विर्क प्रेस सचिव भाजपा किसान मोर्चा पंजाब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *