बद्दी फैक्ट्री अग्निकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित: नरेश चौहान।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने बताया कि गत दिन सोलन जिला के बद्दी में हुई आगजनी की जांच के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों द्वारा पुलिस महानिदेशक ने एस.आई.टी. गठित कर दी है जो घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा रही है और घटना की व्यापक जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जा सके। प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि बरोटीवाला के झाड़माजरी स्थित इत्र निर्माण कम्पनी एन.आर.अरोमा में भीषण आग लगने की घटना में कुल पांच लोगों की जानें गई है। घटना के सिलसिले में कम्पनी के प्लांट हैड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के समय इस फैक्ट्री में कुल 85 लोग थे जिनमें से 30 लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है। 13 लोगों में से 4 लोग मिल पाए हैं जबकि 9 को ढॅूढने के प्रयास जारी हैं।

नरेश चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू इस दुखद घटना से बेहद चिन्तित हैं तथा उन्होने स्वंय घटनास्थल का दौरा करने के लिए बद्दी जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें अपना दौरा स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित विभाग को घायलों का त्वरित ईलाज करने के निर्देश भी दिए हैं तथा मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को उचित राहत देने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *