शिमला, सुरेंद्र राणा: पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में भी आज फिर जम कर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही दो दिन के लिए भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया था जिसके चलते मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
शिमला के रिज मैदान पर बर्फ की बड़ी-बड़ी फाहे गिर रही है जैसे ही बर्फ़ गिरनी शुरू हुई शिमला पहुंचे पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बर्फ देखकर रिज मैदान पर खूब मस्ती करते हुए नजर आए।
मौसम विभाग ने पहले ही आज और कल बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया था ऐसे मेंबाहरी राज्यों से काफी तादात में पर्यटक बर्फबारी की आस लिए शिमला पहुंचे हुए थे ओर आज जैसे ही बर्फ़ गिरनी शुरू हुई तो पर्यटक नाचने लग पड़े।
शिमला घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि वह पहली बार आसमान से बर्फ गिरते हुए देख रहे हैं इससे पहले उन्होंने कभी भी बर्फ गिरते हुए नहीं देखी थी और आज उनकी यह मुराद पूरी हो गई है और काफी ज्यादा इंजॉय कर रहे हैं।
बता दे राजधानी शिमला में 2 दिन पहले भी जमकर बर्फबारी हुई है और बर्फ अब दोबारा से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है और इस दौरान बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
