पूर्व मंत्री के घर पर विजिलेंस की Raid, जानें क्या है मामला

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा : विजिलेंस जांच का सामना कर रहे पूर्व राजस्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ के पैतृक घर पर विजिलेंस की रेड होने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम गुरप्रीत कांगड़ के पैतृक गांव के घर पहुंची। इस मौके पर विजिलेंस टीम ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ कांगड़ के घर पर रेड की। कांगड़ कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, जिसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए और अब उनकी कांग्रेस में घर वापसी हो गई है।

पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के घर विजिलेंस पहुंची टीम द्वारा उनकी संपत्तियों के साथ-साथ कीमती सामान व वाहनों की जांच की गई। इस दौरान गुरप्रीत कांगड़ के बेटे हरमनवीर सिंह कांगड़ व उनके साथी घर पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने टीम को सहयोग नहीं दिया। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम गुरप्रीत कांगड़ के घर पहुंची थी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विजिलेंस टीम उनकी संपत्तियों की जांच कर चुकी हैं। गुरप्रीत कांगड़ को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा बठिंडा कार्यालय में भी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि पुष्टि की जांच अब अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *