पंजाब की सड़कों पर अगले महीने फिर उतरेंगे किसान, 18 संगठनों की बैठक में प्रदर्शन का फैसला

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पंजाब के किसान संगठन एक बार फिर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने लगे हैं। इस कड़ी में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और 18 किसान-मजदूर संगठनों ने आगामी दो जनवरी और छह जनवरी को पंजाब में दो बड़े विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया।

बैठक में किसान नेता दलजीत सिंह जीता फतवा, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, गुरिंदर सिंह भंगू, मनजीत सिंह नियाल और गुरुमीत सिंह ने भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ-साथ देशभर के किसान संगठन एक बार फिर से केंद्र सरकार के किसान और मजदूर विरोधी रुख के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंडियाला गुरु और बरनाला में विरोध प्रदर्शनों के साथ इसकी शुरुआत की जा रही है, जिसके जरिए केंद्र के सामने किसानों और मजदूरों की मांगें रखी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *