शिमला, सुरेंद्र राणा: शिक्षा विभाग ने 40 स्कूल प्रवक्ताओं और 37 हेडमास्टरों को पदोन्न्त कर प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया है। सोमवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई।
पदोन्नत प्रिंसिपलों को इस पद के लिए वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे। शिक्षा सचिव ने सभी पदोन्नत प्रिंसिपलों को नए स्कूलों में जल्द से जल्द पद ग्रहण करने को कहा है। तय अवधि के भीतर पद ग्रहण नहीं करने वालों की पदोन्नति को रद्द कर दिया जाएगा।
