नहीं रहे प्रकाश सिंह बादल: लंबे समय थे बीमार, 4 दिन पहले प्राइवेट अस्पताल में करवाया था दाखिल

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार शाम आखिरी सांस ली। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।

प्रकाश सिंह बादल 95 साल के हो चुके हैं। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की बीते कुछ समय से लगातार सेहत ढीली चल रही थी। बीते साल जून 2022 को सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कुछ समय बाद उन्हें छुट्टी तो मिल गई, लेकिन सितंबर 2022 को उन्हें फिर सेहत ढीली होने के बाद PGI लाया गया था।

तकरीबन 6 महीनों के बाद अब उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया था।

विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से शांत प्रकाश सिंह बादल ने अपना आखिरी चुनाव 2022 में लड़ा था। यह इतिहास में पहली बार था कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह चुनाव लड़ने के बाद वह सबसे अधिक उम्र के चुनाव लड़ने वाले नेता बन गए थे। हालांकि सुनने में यह भी आया कि वह इस चुनाव को लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन सुखबीर बादल के कहने पर और पंजाब में अकाली दल की दयनीय स्थिति के बाद प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में उतरे थे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति में पैर रखा था। शुरुआत में उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब उन्हें सबसे कम उम्र के सरपंच बनने का खिताब मिला था। 1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वह पंचायत राज, पशू पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *