कैबिनेट बैठक आज, पंचायत चुनावों से पहले कई विभागों में नई नौकरियों पर हो सकता है फैसला

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल दिवस पर की गई घोषणाओं के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक बुला ली है। आज राज्य सचिवालय में दोपहर को यह बैठक होगी। इसमें पंचायत चुनाव से पहले राज्य सरकार बड़े फैसले ले सकती है। कुछ विभागों में नई भर्तियों के मामले कैबिनेट में जा रहे हैं। कॉलेज और स्कूल मर्जर को लेकर भी चर्चा हो सकती है। 50 से कम छात्र संख्या वाले कालेजों को मर्ज करने का निर्णय लेने के लिए मामला एक बाद कैबिनेट में गया था, लेकिन इसके बाद इस पर आदेश आगे जारी नहीं हुए।

पंचायत चुनाव की आचार संहिता में कैबिनेट फिर जनता को सीधे लाभ देने वाले फैसले नहीं ले पाएगी। इसलिए भी यह बैठक अहम मानी जा रही है। राज्य के इस साल के बजट के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बिुधवार को ही रिकांगपिओ में हुए राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस पर नई घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। पंचायत चुनाव से पहले जिन योजनाओं या बजट घोषणाओं को लागू किया जाना है, उन्हें भी मंजूरी इस बैठक में मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *