केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शिमला में आम आदमी पार्टी का सामूहिक उपवास

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी रविवार को देशभर में सामूहिक उपवास कर रही है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आम आदमी पार्टी ने सीटीओ चौक पर उपवास के रूप में धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी की केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल में बंद करने का काम कर रही है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज देश भर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन और मोदी सरकार के विरोध में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पूरे देश की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें चाहे जेल में डालें या बाहर रखे केजरीवाल अपना काम करते रहेंगे। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे आरोपों में जेल में डाला जा रहा है।

केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। लोकसभा चुनाव को किसी भी हालत में जीतने के लिए इस प्रकार के हथकंडे बीजेपी की सरकार के द्वारा अपनाए जाए जा रहे हैं। देश में जो भी जनता के लिए बेहतरीन काम कर रहा है उसे लाखों के पीछे डालने का काम यह सरकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *