महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, संसद भवन

संसद का विशेष सत्र और सियासी भूचाल: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को केंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी, हिमाचल से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर तक 50 प्रतिशत बढ़ेंगी सीटें!

Spread the love

​सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक, चंडीगढ़ न्यूज रूम:
देश की राजनीति और चुनावी नक्शे को पूरी तरह बदलने वाला ऐतिहासिक फैसला लेते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन के जरिए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन विधेयक (132वें संशोधन बिल) को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बड़े फैसले के तहत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में समान अनुपात में 50 प्रतिशत की सीधी वृद्धि की जाएगी। सीटों के अनुपात की यह नई व्यवस्था वर्ष 2051 तक लागू रहेगी, जबकि 2029 के लोकसभा चुनावों से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी है।


​सरकार ने 30 नवंबर से लोकसभा का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि इस महत्वपूर्ण बिल को 30 नवंबर को लोकसभा में पेश किया जा सकता है। अब केंद्रीय कैबिनेट की मुहर लगते ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है कि सरकार 2029 के आम चुनावों से पहले महिला आरक्षण लागू करने के लिए इस विधेयक को संसद में पेश करने जा रही है। कैबिनेट की मंजूरी के अनुसार लोकसभा की कुल निर्वाचित सीटें 543 से बढ़कर 815 तक पहुंच जाएंगी, जिससे देश भर में 272 नई लोकसभा सीटें जुड़ेंगी।


​उत्तर भारत के राज्यों में बदल जाएगा सियासी समीकरण—जानिए किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें:
केंद्रीय कैबिनेट के इस 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के फॉर्मूले के बाद उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा सीटों का गणित पूरी तरह बदल जाएगा:
​पंजाब: पंजाब में वर्तमान में लोकसभा की 13 सीटें हैं, जो 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 7 सीटें बढ़कर कुल 20 हो जाएंगी।
​हरियाणा: हरियाणा में अभी लोकसभा की 10 सीटें हैं, जो 5 सीटें बढ़कर कुल 15 हो जाएंगी।
​हिमाचल प्रदेश: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में लोकसभा की 4 सीटें हैं, जिनमें 2 सीटों की बढ़ोतरी होगी और कुल सीटें 6 हो जाएंगी।
​दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में वर्तमान में 7 लोकसभा सीटें हैं, जो 4 सीटें बढ़कर कुल 11 हो जाएंगी।
​जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में सीटों की संख्या 3 बढ़कर 9 हो जाएगी।
​इसके अलावा, इस विधेयक के तहत राज्यों की विधानसभाओं में भी इसी समान अनुपात में 50 प्रतिशत सीटों की वृद्धि की जाएगी और विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है।


​पंजाब दस्तक के जनता से दो सीधे सवाल:
​1. हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाकर महिला आरक्षण लागू करने के केंद्र सरकार के इस बड़े फैसले को आप किस तरह देखते हैं?


​2. क्या 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में विपक्षी दल इस ऐतिहासिक विधेयक का समर्थन करेंगे या इस पर सदन के भीतर बड़ा सियासी संग्राम देखने को मिलेगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।


​आपकी हर बात को शासन और प्रशासन तथा ऐसे मामलों को आगे तक पहुंचाने के लिए आज ही सब्सक्राइब करें और फॉलो करें पंजाब दस्तक। देखते रहें पंजाब दस्तक – सच की आवाज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *