TDI सिटी सेक्टर 117 मोहाली में बारिश के बाद हालत खराब

Spread the love

चंडीगढ़, मोहाली, सुरेंद्र राणा: TDI सिटी सेक्टर 117 मोहाली में बारिश के बाद हालत खराब बने हुए हैं। सड़को पर चारो तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।Wellington heights TDI सिटी सेक्टर 117मोहाली के

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश गुप्ता ने बताया कि सड़क पर पैदल चलना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसी दिक्कत हर साल बरसात में देखने को मिलती है लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जाता है।जिससे यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हल्की सी बारिश होने पर यह रास्ता जलमग्न हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इससे कई तरह की बीमारियां भी पैदा हो रही है। इसके लिए स्थाई समाधान की जरूरत है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में जल भराव की समस्या आम है इसके लिए प्रबंधन व प्रशासन को स्थाई हल निकालने की जरूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *