Sirsa News: सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे किसान, मिलने की जिद पर अड़े, लाठीचार्ज में 100 से अधिक घायल

Spread the love

पंजाब/ हरियाणा: हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी मांगें सुनाने पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। इसमें 100 से अधिक किसान घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए किसानों को छोड़ दिया है। हालांकि घायलों का इलाज अब डबवाली के नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

बता दे कि गांव डबवाली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किसान संगठन के सदस्य सरसों की खरीद शुरू करने, सिंचाई की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगों को लेकर डबवाली में जुटे थे। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं व पुरुषों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने दो किसानों को मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कही। मगर किसान नहीं माने और सभी मिलने की जिद पर अड़े रहे।

पुलिस ने रोष प्रदर्शन करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज में 100 से अधिक किसान घायल होने की जानकारी मिली है। किसी किसान के हाथ तो किसी के पैर पर गंभीर चोट आई है। सभी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद सभी किसानों को रिहा कर दिया गया है।

कार्यक्रम में पहुंचे आप नेता कुलदीप गदराना को पुलिस ने उठाया

जन संवाद कार्यक्रम में आप नेता कुलदीप गदराना भी मौके पर पहुंचे थे। मामले की सूचना सुरक्षा कर्मियों को लगी तो कार्यक्रम के खत्म होते ही कुलदीप गदराना को पुलिस ने उठा लिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए। इस दौरान उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है पुलिस ने गदराना को कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद रिहा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *