पंजाब: भारत के मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के घर बेटे ने जन्म लिया है। वह इस समय अमेरिका में पत्नी हरपिंदर कौर के साथ हैं। अमेरिका के एक मैटरनिटी होम में बेटे के जन्म के बाद खली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।
खली ने बेटे को अनमोल हीरा बताते हुए खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खली अपने बेटे को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं। इससे पहले ग्रेट खली को एक बेटी भी है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
