चुराह में विधायक हंसराज के खिलाफ नारेबाजी की खबर

चुराह में सियासी पारा हाई: दिग्गजों के सामने लगे विधायक हंसराज के खिलाफ जोरदार नारे, “देशराज जैसा नेता हो” के नारों से गूंजा इलाका

Spread the love

​ग्राउंड रिपोर्ट: शिवानी, चंबा
​चंबा / चुराह:


हिमाचल प्रदेश के चुराह विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान उस समय अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के ठीक सामने तीखा विरोध देखने को मिला। स्थानीय विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज की कार्यप्रणाली से नाराज कार्यकर्ताओं और लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधायक के खिलाफ तीखे नारे गूंज उठे।


​”भाजपा से बैर नहीं, हंसराज तेरी खैर नहीं!” और “कैसा हो नेता, देशराज जैसा हो!”
​मौके पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं के एक समूह ने आक्रामक रुख अपनाते हुए खुलेआम अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने जोरदार और आक्रामक अंदाज में नारे लगाए—
​”भाजपा से बैर नहीं, हंसराज तेरी खैर नहीं!”
“कैसा हो नेता, देशराज जैसा हो!”


​नारेबाजी के दौरान माहौल पूरी तरह गरमा गया और इन तीखे नारों के बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद नेता वहां से निकल गए। इस विरोध प्रदर्शन ने चुराह की राजनीति में भूचाल ला दिया है और स्थानीय स्तर पर सुलग रहा असंतोष अब खुलकर सड़कों पर आ गया है।


​हर जिला, हर ब्लॉक की सटीक और ग्राउंड रिपोर्ट— देखते रहें ‘पंजाब दस्तक’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *