हिमाचल के 9 लाख किसानों को PM-Kisan की ₹2000 किस्त जारी

हिमाचल के 9 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे ₹2000, पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

Spread the love

अन्नदाताओं को बड़ी सौगात: देश भर के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 18,880 करोड़ रुपये
​कृषिर्मूलं मनुष्याणां कृषिर्धान्यं कृषिर्धनम्।
कृष्या विना न जीवन्ति देवाः सिद्धर्षयो नराः॥
(अर्थ: कृषि ही मनुष्यों का मूल आधार है, कृषि से ही धान्य और धन की प्राप्ति होती है। खेती के बिना देवता, सिद्ध, ऋषि और साधारण मनुष्य कोई भी जीवित नहीं रह सकता।)


​विशेष ब्यूरो (सुरेंद्र राणा), पंजाब दस्तक।
हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत और खुशियां लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों अन्नदाताओं को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देश भर के किसानों के खातों में सीधे ₹2000-₹2000 की राशि भेजी गई है।


​हिमाचल के 9.19 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ
​इस किस्त के जारी होने से हिमाचल प्रदेश के किसानों में भारी उत्साह है। प्रदेश के 9 लाख 19 हजार 505 से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। रविवार को किस्त जारी होते ही इन सभी किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की सम्मान निधि पहुंच गई, जिससे खेती-किसानी के कामों में उन्हें बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।


​देश भर में ₹18,880 करोड़ की राशि ट्रांसफर
​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देशव्यापी योजना के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि सीधे ट्रांसफर की है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक बार फिर बड़ी मजबूती मिली है।
​ताजातरीन खबरों और पल-पल की अपडेट के लिए ‘पंजाब दस्तक’ को सब्सक्राइब करें और फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *