पंजाब दस्तक (पालमपुर):
हिमाचल की सियासत में हलचल तेज़ है और इसी बीच पालमपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ पंजाब दस्तक के वरिष्ठ पत्रकार उमांशी राणा ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सीधी और बेबाक बातचीत की।
सरकार के शेष 14 महीनों के कार्यकाल, कांगड़ा के राजनीतिक वजूद, मंत्रिमंडल विस्तार के समीकरणों से लेकर विपक्ष के हमलों तक—उपमुख्यमंत्री ने हर सवाल का जवाब अपनी चिरपरिचित शैली में बेबाकी से दिया।
सियासत के गलियारों से पंजाब दस्तक की खास पड़ताल:
कुर्सी के समीकरण और विचारधारा पर स्पष्ट रुख:
खुद एक लंबे समय तक पत्रकारिता के शीर्ष पर रहे मुकेश अग्निहोत्री ने बातचीत की शुरुआत में चुटकी लेते हुए कहा कि सत्ता में ‘नंबर दो’ का पद हमेशा ही राजनीतिक कयासों और चर्चाओं के केंद्र में रहता है। अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता पर विराम लगाते हुए उन्होंने दोटूक कहा, “स्व. वीरभद्र सिंह जी के दौर से लेकर आज तक मेरी निष्ठा केवल कांग्रेस के प्रति रही है। मैं कल भी कांग्रेसमैन था, आज भी हूँ और भविष्य में भी रहूँगा।”
कांगड़ा का जनादेश और कैबिनेट विस्तार का सच:
कांगड़ा जिले की राजनीतिक अहमियत को रेखांकित करते हुए उन्होंने माना कि यहाँ के जनादेश ने सरकार के गठन में मुख्य भूमिका निभाई है। आशीष बुटेल को कैबिनेट में शामिल करने की अटकलों और मंत्रिमंडल विस्तार के सवालों पर उन्होंने गेंद हाईकमान के पाले में डालते हुए कहा कि मंत्री किसे बनाना है, यह पूरी तरह से मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार (Special Power) है और अंतिम फैसला संगठन व मुख्यमंत्री ही करेंगे।
विपक्ष के लिए सलाह — ‘अपनी भूमिका पर ध्यान दें पूर्व मुख्यमंत्री’:
विपक्ष में रहते हुए अपने आक्रामक तेवरों और सत्ता में आने के बाद के गंभीर रुख पर उठते सवालों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ ‘किरदार और जिम्मेदारी’ का फर्क है। उस वक्त मकसद सरकार की नाकामियों को बेनकाब करना था, आज मकसद प्रदेश का विकास है। उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि वे सरकार गिरने-बचने की फिक्र छोड़कर सिर्फ एक मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएं।
नशे के खिलाफ सख्त संदेश — ‘माफिया पर कोई तरस नहीं’:
प्रदेश को नशे की दलदल में धकेलने वाले ‘चिट्ढा’ कारोबारियों पर सरकार के कड़े रुख को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस को ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत फ्री-हैंड दे दिया गया है। नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल के अपने चैनल ‘पंजाब दस्तक’ से जुड़ें:
पंजाब में जनता का अपार स्नेह मिलने के बाद, पंजाब दस्तक अब हिमाचल प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर, हर गाँव की समस्या और हर राजनीतिक हलचल को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में आपके सामने ला रहा है।
हमारे फेसबुक परिवार का हिस्सा बनें: आपका सिर्फ एक लाइक, फॉलो और शेयर हमारी पूरी टीम को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता का साहस देता है।
हिमाचल की हर खबर पर नज़र: पल-पल के अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज को तुरंत लाइक और शेयर करें।
खबरें या समस्या हमें भेजें:
अगर आपके क्षेत्र में कोई जनहित का मुद्दा या समस्या है, तो हमें व्हाट्सएप नंबर 9418455488 पर भेज सकते हैं।
आपकी हर बात सरकार या प्रशासन तक पहुँचाई जाएगी। यह हमारा ध्येय है और कर्तव्य है।
पंजाब दस्तक — निष्पक्ष खबर, आपकी अपनी ज़मीनी पहचान!
