Jalandhar : अवैध निर्माण पर नगर निगम का Action

Spread the love

जालंधर, सुरेंद्र राणा : शहर में अवैध निर्माण नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने शहर में स्थित Knesta बिल्डिंग सहित कई इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। दरअसल उक्त सभी निर्माण अवैध पाए गए हैं जिसके बाद नगर निगम ने इन सभी के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम ने उक्त इमारतों का काम रुकवा दिया है तथा जांच में पाया गया है कि मालिक द्वारा रिहायशी नक्शे पास करवा कर कमर्शियल निर्माण करवाया जा रहा है, जिसके बाद मामला नगर निगम के ध्यान में आते ही उक्त सभी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होना तय है।

इस बारे जानकारी देते ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि माडल टाऊन की 76 आर और Knesta बिल्डिंग सहित करीब आधा दर्जन इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी हुए हैं। अब देखना यह है कि आने वाले समय में नगर निगम उक्त सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ और क्या एक्शन लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *