Himachal Accident: लाहौल में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: लाहौल में हिडिंबा मंदिर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर तीन बजे के करीब हुआ। वाहन पांगी से मनाली की तरफ जा रहा था। जिसमें तीन लोग सवार थे। मौके पर तीनों की मौत हो गई। पुलिस चौकी जाहलमा की टीम मौके पर पहुंच गई है।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग थे। बेटा नेवी में बताया जा रहा है। साथ में उनके माता-पिता थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *