मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर दौरा और विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का तीन दिवसीय हमीरपुर दौरा: जिले को मिलेगी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

Spread the love

​वरिष्ठ पत्रकार उमांशी राणा
​हमीरपुर:
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12, 13 और 15 अगस्त को अपने गृह जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में अत्याधुनिक एसआरटी लैब, ई-बस सेवा, डिजिटल लाइब्रेरी, सीबीटी लैब और गर्ल्स हॉस्टल समेत कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 15 अगस्त को बड़सर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे।


​तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार 12 अगस्त को दोपहर बाद करीब 3:45 बजे घुमारवीं से हमीरपुर पहुंचेंगे और सीधे सर्किट हाउस में ठहराव करेंगे।
​दौरे के दूसरे दिन वीरवार 13 अगस्त को सुबह करीब 10:15 बजे मुख्यमंत्री कृषि उपनिदेशक कार्यालय परिसर हमीरपुर में अत्याधुनिक एसआरटी (SRT) लैब का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अंतरराज्यीय बस अड्डे पहुंचकर एचआरटीसी (HRTC) की नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


​इसके पश्चात मुख्यमंत्री अनु स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी टैब्स का अनावरण, सीबीटी लैब का उद्घाटन और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे। यहीं से वे वर्चुअल माध्यम से सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के नए हॉस्टल का उद्घाटन और जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे मेडिकल कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।


​शुक्रवार 14 अगस्त को मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। शनिवार 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर पहुंचकर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन के बाद मुख्यमंत्री शिमला लौट जाएंगे।


​पंजाब दस्तक अपील:
देश और प्रदेश की ऐसी ही सटीक, बेबाक और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पंजाब दस्तक फेसबुक पेज को फॉलो करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। पंजाब दस्तक — सच की आवाज़, आपकी अपनी विश्वसनीयता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *